फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Break the silence on domestic violence, speak openly

Shravasti News: घरेलू हिंसा पर तोड़ें चुप्पी, खुलकर बोलें अपनी बात

Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Break the silence on domestic violence, speak openly
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-4 के तहत गुरुवार को सिरसिया के मोतीपुर कला में एसपी के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। इसमें बच्चों को मिशन शक्ति जागरूकता, बाल श्रम उन्मूलन और बाल विवाह की रोकथाम के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान एसपी प्राची सिंह ने मौजूद महिलाओं और बच्चियों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने और खुलकर बोलने की बात कही। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं और संभ्रांत व्यक्तियों से बाल विवाह और बाल श्रम को रोकने की अपील की। साथ ही ग्राम प्रधान से अपने क्षेत्र में बाल विवाह पर रोक लगाने और ऐसा काम करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शक्ति दीदी ने छह से आठ वर्ष के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। इस दौरान मौजूद लोगों को विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देकर समय पड़ने पर उपयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed