फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Boundary pillars will become an election issue in Jamunha region

जमुनहा क्षेत्र में सीमा स्तंभ बनेंगे चुनावी मुद्दा

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Boundary pillars will become an election issue in Jamunha region
श्रावस्ती। राजस्व गांव के खेतों का चिन्हीकरण करने व गांवों की सीमा निर्धारित करने के लिए दो राजस्व गांवों के बीच सीमा स्तंभ स्थापित कराया जाता है। लेकिन जमुनहा क्षेत्र में हुई चकबंदी के कई दशक बाद भी राजस्व गांवों के बीच सीमा स्तंभ नहीं स्थापित कराया गया है। इससे किसानों के खेत की सीमा का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए किसान लगातार शिकायत भी करते रहे। इस पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज जमुनहा क्षेत्र के किसानों ने सीमा स्तंभ को ही मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र में चकबंदी को 40 वर्ष बीत चुके हैं। इसके बावजूद दो राजस्व गांवों को विभाजित करने वाला सीमा स्तंभ चकबंदी विभाग द्वारा अब तक स्थापित नहीं कराया गया है। ऐसे में सीमा क्षेत्र में स्थित किसान का खेत किस राजस्व ग्राम में पड़ रहा है। यह भी तय नहीं हो पा रहा है। एक ग्राम के परिक्रमा मार्ग से पैमाइश के बाद उसी गांव के किसान का खेत दूसरे राजस्व ग्राम में पहुंच जाता है। ऐसे में सीमा क्षेत्र के किसानों के बीच आए दिन टकराव की स्थिति उत्पन्न रहती है। कई बार किसानों की शिकायत के बाद भूमि का सीमांकन करने पहुंचने वाली टीम भी मनमाने तरीके से भूमि पैमाइश कर वापस लौट आते हैं। इसके बाद किसानों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

एक-दूसरे की भूमि पर अपना दावा जताते हुए किसान न तो फसल बोने देते हैं और न ही जल्दी काटने देते हैं। यह स्थिति किसी एक गांव की नहीं बल्कि जमुनहा तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम गनेशपुर भागण, घुमनी, शिवपुर भागड़, बरगदहा, कलकलवा, गंगाभागड़, बेलरी, कुड़वा, बांसगढ़ी सहित दर्जनों राजस्व गांवों की है। जहां दो राजस्व ग्राम के बीच सीमा स्तंभ स्थापित नहीं कराया गया है। राजस्व ग्राम में सीमा स्तंभ स्थापित कराने के लिए क्षेत्र के किसानों द्वारा विगत कई वर्ष से लगातार मांग की जा रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नाराज जमुनहा क्षेत्र के किसानों ने इस बार विधानसभा चुनाव में सीमा स्तंभ को ही मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने व चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed