{"_id":"5f1ef3b38ebc3e636a0b3f00","slug":"both-tracks-shop-opened-without-orders-srawasti-news-lko5326978179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फरमान खुल गईं दोनों पटरी की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फरमान खुल गईं दोनों पटरी की दुकान
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भिनगा नगर में रोस्टर के अनुसार एक पटरी की दुकान एक दिन तो दूसरी पटरी की दुकान दूसरे दिन खोलने का आदेश जारी किया गया था। इसके अनुपालन की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को सौंपी गई थी। मुख्यालय में ही इसकी खुलेआम अवहेलना जारी है। बिना अधिकारियों के फरमान के ही दुकानदारों ने सोमवार को दोनों पटरी की दुकानें खोल दीं। वहीं कस्बे में मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनी रही।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शासन की ओर से दो दिवसीय शनिवार व रविवार को लॉकडाउन का फरमान जारी किया गया है। इसके साथ ही भिनगा में एक दिन बाएं तो दूसरे दिन दाईं पटरी की दुकान खोलने के लिए उप जिलाधिकारी भिनगा ने आदेश जारी किया है, जिससे नगर के बाजार में भीड़ को कम किया जा सके। वहीं आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी भी दी गई थी।
इस आदेश की खुलेआम अवहेलना सोमवार को भिनगा नगर में देखने को मिली। जब दुकानदारों ने फरमान को दर किनार कर दोनों पटरियों की दुकानें खोल दीं। बिना आदेश नगर में दोनों पटरियों की खुली इन दुकानों को देख ईदगाह तिराहा, छावनी तिराहा व अस्पताल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन
न तो व्यापारियों में एसडीएम के आदेश का कोई असर देखने को मिला, और न ही खाकी का कोई खौफ ही। इतना ही नहीं अधिकांश दुकानदार व ग्राहक न तो सामाजिक दूरी का अनुपालन करते नजर आए और न ही उनके चेहरे पर मास्क व दुकान पर सैनिटाइजर ही मौजूद दिखा।
होगी कार्रवाई
भिनगा नगर की दोनों पटरियों पर खुली दुकानों की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। यदि लोगों ने आदेश को दर किनार कर दुकान खोला है तो उसे बंद कराया जाएगा। इसके बावजूद यदि कोई आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई भी की जाएगी। - प्रवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी भिनगा