फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Booth management is necessary to win the Lok Sabha elections.

Shravasti News: लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी है बूथ प्रबंधन

Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Booth management is necessary to win the Lok Sabha elections.
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रहा है। इसको लेकर मंगलवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ प्रबंधन पर ज्यादा जोर दिया गया।जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा संयोजक तथा श्रावस्ती विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान लोकसभा चुनाव की नींव है। जिले के सभी बूथों पर एकसाथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें जिला से लेकर मंडल, मंडल से शक्ति केंद्र, शक्ति केंद्र से बूथ और बूथ से पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता कार्य करेंगे। संगठन से प्राप्त निर्देश के अनुसार संपर्क, प्रवास व संवाद करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान सशक्त मंडल सक्रिय बूथ की अवधारणा को धरातल पर चरित्रार्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरी ऊर्जा के साथ लगकर सफल बनाएं। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने की। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान की तकनीकी बिंदुओं को समझाया गया। कार्यशाला में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, स्वाति तिवारी, रणबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, अरुण कुमार पांडे सहित अन्य जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed