{"_id":"627556e4bb0f116dc346f850","slug":"bolero-overturned-full-of-baraatis-teenager-dies-nine-injured-srawasti-news-lko629373242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, किशोरी की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, किशोरी की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। ददौली से बरातियों को लेकर नेजाभार जा रही बोलेरो शुक्रवार को अनियंत्रित होकर गांव के बाहर पलट गई। हादसे में जहां एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी गिलौला ले जाया गया। जहां से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम ददौली निवासी जमील के पुत्र का शुक्रवार को विवाह था। इसमें शामिल होने के लिए ददौली निवासिनी हसरतुन (15) पुत्री किस्मत अली, सनम (5) पुत्री शराफत अली, आफरीन (14) पुत्री किस्मत अली, नौशाद (04) पुत्र बरकत अली, आसमीन (13) पुत्री अजमत अली, शहनाज (10) पुत्री अजमत अली, बहराइच के थाना रिसयिा अंतर्गत ग्राम भगवानपुर निवासी अब्दुल अजीज (65) पुत्र हक्के, हुसैन (05) पुत्र रफीक अली व बहराइच के ही थाना दरगाह शरीफ अंतर्गत सुसरौजी निवासिनी रुक्साना (08) पुत्र मुस्ताक अली बोलेरा से रावलगंज नेजभार जा रहे थे। जैसे ही बोलेरो ददौली गांव के बाहर निकली।
वैसे ही बोलेरो अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। जिसमें हसरतुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला ले जाया गया। इनमें से एक की की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।