{"_id":"640e1fb896b93881ba0f5a94","slug":"bolero-overturned-after-colliding-with-pickup-one-dead-eight-injured-srawasti-news-c-13-1-124614-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पिकअप से टकरा कर पलटी बोलेरो, एक की मौत, आठ बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पिकअप से टकरा कर पलटी बोलेरो, एक की मौत, आठ बराती घायल
Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। पखरपुर के रमटेडिया से बरातियों को लेकर शनिवार रात तिघरवा लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो तुलसीपुर के निकट बेकाबू हो गई। इससे बोलेरो सड़क किनारे खड़े पिकअप को टक्कर मारते हुए पास के पलट गई। इसमें सवार नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं। सबको बहराइच मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरवा निवासी सुंदरलाल साहू के पुत्र दीपक का शनिवार को विवाह था। उसकी बरात बहराइच के थाना पखरपुर क्षेत्र के रमटेडिया गई थी। देर रात बोलेरो बरातियों को वापस तिघरवा लौट रही थी। इसमें मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी शफीक अहमद (20), पंकज कुमार यादव (26), चालक पंकज यादव (38), कुंहारनपुरवा निवासी वंशीलाल, लालबोझा भवनियापुर निवासी गोमती, शुभम, मजगवां निवासी मातादीन व दो नेपाली युवक सवार थे। जैसे ही पंकज बुलेरो लेकर बहराइच जमुनहा मार्ग पर स्थिति सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर बाजार पहुंचा तभी रफ्तार काफी तेज होने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी पिकअप से टकरा गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा। रास्ते में शफीक अहमद की मौत हो गई। जबकि शेष घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बोलेरो व पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संवाद
विज्ञापन