फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   body young man found hanging from noose under suspicious circumstances he got married two months ago

Shravasti: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

Thu, 29 May 2025 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 May 2025 04:59 PM IST
सार

श्रावस्ती के शिवबालक पुरवा निवासी युवक का शव आम के पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला। उसकी शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
body young man found hanging from noose under suspicious circumstances he got married two months ago
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिनगा क्षेत्र के शिवबालक पुरवा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह सेंट जोसेफ स्कूल पटना खरगौरा के निकट आम के पेड़ से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक व सहायक शासकीय अधिवक्ता भिनगा क्षेत्र के शिवबालक पुरवा निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पुत्तन लाल के पुत्र चंद्र प्रकाश (20) बुधवार रात करीब आठ बजे घर से सिसवा गांव में निमंत्रण में शामिल होने की बात कहकर निकला था। इसके बाद घर नहीं  लौटा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुक्त किए गए दिनेश कुमार पी
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि चंद्र प्रकाश का शव पटना खरगौरा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास लगे आम के पेड़ में गमछे के फंदे से लटक रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची भिनगा पुलिस ने परिजनों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

ये भी पढ़े- UP: CBI ने यूपी से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, जापानी नागरिकों को बनाते थे निशाना

दो माह पूर्व हुआ था विवाह

शिवबालक पुरवा निवासी प्रवीन कुमार उर्फ पुत्तन लाल ने दो विवाह किया था। उनकी पहली पत्नी से एक पुत्र कपिल देव है। वहीं, दूसरी पत्नी से चंद्रप्रकाश दो भाई व दो बहन थे। चंद्र प्रकाश का विवाह सात मार्च को भिनगा क्षेत्र के ही छीटू पुरवा निवासी राम वीरेश की पुत्री नीशू से हुआ था। चंद्रप्रकाश का अभी गउना भी नहीं आया था। चंद्र प्रकाश की मौत के बाद जहां नीशू की मांग का सिंदूर उजड़ गया। वहीं परिवार के लोगों का रो रो कर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed