फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body found floating in canal identified.

Shravasti News: नहर में उतराते मिले शव की हुई पहचान

Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 07 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Body found floating in canal identified.
मृतक रोहित
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र में सरयू नहर की मुख्य धारा में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के रहने वाले थे। मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए थे और बहाव तेज होने से बहते हुए शव सोनवा थाना क्षेत्र में पहुंच गया था।
विज्ञापन


बहराइच जिला के मटेरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी रोहित कुमार (35) शनिवार को गांव के पास स्थित सरयू नहर की मुख्य शाखा में मछली पकड़ने गए थे। परिजनों ने बताया कि मछली का शिकार करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया था और वो नहर में डूब गए थे। रोहित का शव उतराते हुए बुधवार को सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा अडराई में गेट के पास फंस गया था। ग्रामीणों ने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पर आई पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मृतक के परिजन पहुंचे थे और शव की पहचान की थी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed