फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Board exams will be held at 37 centers under tight security

कड़ी सुरक्षा में 37 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Board exams will be held at 37 centers under tight security
अलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा में प्रवेश पत्र लेते छात्र - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होगी। 12 अप्रैल तक चलने वाली परीक्षाओं को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा निगरानी से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा तैयारियों को अंतिम स्वरूप देते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने का कार्य सोमवार से स्कूल कालेजों में शुरू हुआ। प्रवेश पत्र लेने वाले छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में हुए बदलाव के बारे में भी केंद्र व्यवस्थापक स्तर से जरूरी जानकारी दी जा रही है। दूसरी तरफ छात्रों का कहना है कि बिना पाठ्यक्रम पूरा कराए ही बोर्ड परीक्षाओं का संचालन शुरू कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था। इसकी जगह परीक्षार्थियों को उनके पूर्व के शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नत कर दिया गया था। कोविड संक्रमण की स्थिति में आए सुधार के कारण जिले में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन 24 मार्च से 12 अप्रैल तक किया जाएगा। जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हैं। स्कूलों से सोमवार को प्रवेश पत्र का वितरण भी शुरू कर दिया गया। परीक्षा की पवित्रता को कायम बनाए रखते हुए इसका संचालन नकलविहीन माहौल में कराने के लिए चिह्नित 37 परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा निगरानी को कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 17657 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 10200 व इंटरमीडिएट के 7457 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सौ मीटर दूरी तक नही हो सकेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। परीक्षा केंद्रों से एक किमी की दूरी तक फोटो कापी व स्कैन कार्य परीक्षा जारी रहने तक नही होगा। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन के लिए भी आदेश है कि परीक्षा केंद्रों पर आने जाने की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल करवाने वालों पर रासुका
नकल कराने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पहली बार सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और कर्मियों की तैनाती की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण डीएम द्वारा नामित अधिकारी ही कराएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी रहेगी। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर सहायता या शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर, ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज एवं डेडीकेटेड ई-मेल आईडी प्रदर्शित किया जाएगा।

परीक्षा सत्र कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल इंटरमीडिएट केंद्र
2021-22 17657 10200 7457 37
2020-21 16218 9417 6801 26
2019-20 16743 9481 7262 29
2018-19 19106 10931 8175 34
2017-18 21672 12379 9293 34
बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। परिषद की तरफ से केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही ऑन लाइन स्तर पर ही कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती की जा चुकी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्रपत्र, उत्तर पुस्तिका व प्रवेश पत्र भेजने का कार्य भी किया जा चुका है। -संत प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed