{"_id":"61d72fa3153aac3a59008d75","slug":"bjp-workers-burnt-effigy-of-punjab-cm-srawasti-news-lko612324682","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने पंजाब के सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने पंजाब के सीएम का फूंका पुतला
विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित ईदगाह तिराहे पर पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पंजाब ?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था। जहां जाते समय उनके काफिले को करीब 20 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने रोके रखा। जिसके कारण प्रधानमंत्री को वापस लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक से नाराज भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद के नेतृत्व में भिनगा के ईदगाह पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर देश से माफी मांगने की मांग किया।
पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। जहां उन्हें 42750 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करना था। मौसम में खराबी के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल तक नहीं जा सका। इस पर प्रधानमंत्री भटिंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल जा रहे थे। जिनके काफिले को हुसैनीवाला रास्ते के फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने जाम लगा कर रोक दिया। पाकिस्तान की सीमा से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री को करीब 20 मिनट तक प्रदर्शनकारियों ने रोके रखा। जिसके कारण प्रधानमंत्री को दिल्ली लौटना पड़ा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई इस चूक से नाराज भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र के नेतृत्व में भिनगा के ईदगाह पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को देश से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिहरपुररानी सुभाष सत्या, विनोद साहू,धर्मेश साहू, राजकुमार गुप्ता, अमित शुक्ला, राजू गौतम, अभिषेक पांडे, रमटी, सुभम सिंह, सुनील तिवारी, राकेश सिंह, कमलेश मिश्र, दिनेश सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए आवेदकों को मिला ऋण
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से स्वरोजगर से जुड़ी योजनाओं के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, लालाजी पासवान, कमलेश मिश्र, रजनीश, राम छविले, रामकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)