फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BJP district unit held workshop regarding election

भाजपा जिला इकाई ने चुनाव को लेकर की कार्यशाला

Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP district unit held workshop regarding election
श्रावस्ती में भाजपा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई ने संगठन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर शुक्रवार को अरविंद उत्सव पैलेस भिनगा में कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सह चुनाव अधिकारी, पूर्व सांसद, श्रावस्ती विधायक सहित जिला, मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने संगठनात्मक चुनाव के बारे में जानकारी देने के साथ ही जिले में प्रदेश से मिले सदस्यता लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाये जाने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन का चुनाव आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष होना है। जिले में बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर पर चुनाव होंगे। इसके बाद जिले के पदाधिकारियों के चुनाव होंगे। इसमें लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत पदाधिकारियों का चुनाव होगा, ताकि जो लोग पार्टी के विस्तार के लिए कार्य कर रहे है उनको भी मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह चुनाव अधिकारी शिवभूषण सिंह ने कहा कि चुनाव में कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता भाग ले सकता है। जिसे आगामी रूपरेखा व चुनाव अहर्ता की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी ने कहा कि मंडल व बूथस्तर के चुनाव के लिए जरूरी है कि हर बूथ स्तर पर सक्रिय सदस्यों व अध्यक्षों से संपर्क किया जाये। मंडल कार्य समितियों को भी इसकी जानकारी दी जाये। कार्यशाला में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, जिला प्रभारी रमाकांत तिवारी, डॉ. रंजन शर्मा, चंद्र प्रकाश, मंडल सदस्यता प्रमुख, जिला पदाधिकारी व सेक्टर व बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed