{"_id":"5f0c90518ebc3e63c232a223","slug":"bjp-assembly-constituency-conference-to-be-held-at-shravasti-on-17-and-bhinaga-on-19-srawasti-news-lko5305897116","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को श्रावस्ती व 19 को होगी भिनगा विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को श्रावस्ती व 19 को होगी भिनगा विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन कराया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र भिनगा व श्रावस्ती के लिए सम्मेलन की तिथि निर्धारित की गई।
भाजपा कार्यालय भिनगा में आगामी सांगठनिक कार्यक्रम को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वर्चुअल विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन कराने की योजना बनाई गई है। इसमें भिनगा विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 19 जुलाई को दोपहर एक बजे से व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन 17 जुलाई को शाम पांच बजे तय हुआ है। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने बताया कि भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल प्रथम वर्ष व योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल विधानसभा सभा क्षेत्र सम्मेलन कराने का फैसला लिया गया है।
कैराती ने बताया कि इसमें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देंगे। विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन के लिए जिले के महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल को भिनगा विधानसभा क्षेत्र व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में प्रमोद गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है। इस वर्चुअल सम्मेलन से जिलाध्यक्ष, पार्टी के सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व प्रभारी सहित पार्टी समर्थक व आम जनमानस भी जुड़ेगा।
विज्ञापन
वर्चुअल बैठक को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला आईटी संयोजक द्वारा मीटिंग आईडी व पासवर्ड सभी को उपलब्ध कराया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन की योजना बैठक में दिवाकर शुक्ला, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रणबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, नेकराम पांडेय, विनोद साहू, राजकुमार तिवारी, हरिओम तिवारी, सोनू मिश्रा व अनिल निषाद आदि मौजूद रहे।