फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider killed by the collision of pickup

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by the collision of pickup
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर स्थित चिचड़ी चौराहा के निकट शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना दरगाह शरीफ के ग्राम जौहरा निवासी विनय कुमार (25) शुक्रवार देर शाम को किसी काम से सोनवा थाना के चिचड़ी चौराहे पर आया था। जहां से बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा। तभी बहराइच की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे विनय गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग पर ही गिर गया। जिसको स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहन इलाज के जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, रेफर
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर बैंक ऑफ बड़ौदा खरगौरा बस्ती के निकट शनिवार को दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार विशाल कुमार (19) निवासी ग्राम ओझा कुट्टी तथा छोटेलाल (42) निवासी बगहा राजगढ़ गुलरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed