फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bike rider dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के मोहनीपुर से पयागपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात भगवानपुर बनकट गांव के मजरा अढूआपुर स्थित शराब भट्टी के सामने मार्ग दुर्घटना हुई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिये भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत पयागपुर गांव निवासी विनोद कुमार गौतम (25) की रिश्तेदारी नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के ग्राम मुश्काबाद में है। जहां आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह बाइक से मुश्काबाद जा रहा था। जिसकी बाइक पयागपुर मोहनीपुर मार्ग स्थित भगवानपुर बनकट गांव के मजरा अढूआपुर के पास शराब भट्टी के सामने टूटी पड़ी थी। जबकि विनोद कुमार गौतम गंभीर रूप से घायल था। जिसके शरीर व सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष तिवारी ने उसे अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक अवनीश तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। साथ ही इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि मृतक विनोद कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उससे एक लड़का भी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपार्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed