फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike rider dies after colliding with cow, one injured

गाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with cow, one injured
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भेसरी नहर पुल के निकट बुधवार को एक बाइक की गाय से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बहराइच के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत मुलुकपुर गांव निवासी शादाब अहमद (25) की ससुराल मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पड़ती है। बुधवार शाम शादाब अपनी ससुराल मल्हीपुर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ उसका रिश्तेदार सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी सोनू (24) भी था। जैसे ही शादाब बाइक लेकर सोनवा थाना क्षेत्र के ही जमुनहा-बहराइच मार्ग स्थित भेसरी गांव के पास मुख्य सरयू नहर पहुंचा। तभी मार्ग पर अचानक गाय आ जाने के कारण शादाब बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो कर गाय से टकरा गई। इस दौरान बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों द्वारा गंभीर हालत में एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शादाब अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू को बहराइच के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed