फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bike collides with cattle on forelane, chief constable dies

फोरलेन पर मवेशी से टकराई बाइक, मुख्य आरक्षी की मौत

Fri, 07 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle on forelane, chief constable dies
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नासिरगंज पुलिस चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी गुरुवार शाम मोटर साइकिल से बहराइच जा रहा था। इस दौरान फोरलेन पर रतनापुर के पास अचानक मार्ग पर मवेशी के आ जाने के कारण बाइक उससे टकरा गई। हादसे में मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर अंतर्गत मोहिनिद्दीनपुर निवासी अनिल मणि त्रिपाठी (40) पुत्र रामसूरतमणि त्रिपाठी की 23 नवंबर 2018 को सोनवा थाने पर तैनाती हुई थी। जिसे लक्ष्मननगर पुलिस चौकी भेजा गया था। जहां से बाद में उसे नासिरगंज पुलिस चौकी पर मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात किया गया। उसका परिवार बहराइच में रहता था। गुरुवार देर शाम मुख्य आरक्षी मोटर साइकिल से बहराइच जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह मोटर साइकिल लेकर सोनवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित रतनापुर के निकट पहुंचा, तभी अचानक मार्ग पर एक मवेशी आ गया। जिससे बचने के प्रयास में वह अनियंत्रित हो मवेशी से टकराकर मार्ग पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पीआरवी पर तैनात आरक्षियों ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मुख्य आरक्षी अनिलमणि त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद एसपी अनूप सिंह के साथ स्वयं अस्पताल गए थे। मृतक मुख्य आरक्षी अनिलमणि त्रिपाठी की पत्नी व अन्य परिवारीजन रात में ही भिनगा पहुंच गए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी कर मृतक मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक ग्राम ले गए हैं। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed