फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bick riders hit by animal

वनरोज से टकराई मोटर साइकिल, तीन घायल

Tue, 24 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bick riders hit by animal
श्रावस्ती। लोहनिया में रिश्तेदार की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार मंगलवार पटखौली के निकट वनरोज से टकरा गया। इससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बैरिया कुंडी निवासी कमला प्रसाद (22) की रिश्तेदारी लोहनिया गांव में है। जहां एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे कमला बाइक से लोहनिया जा रहा था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ परिवार का ही बृजेश (13) व राजा राम (22) भी था।
विज्ञापन

जैसे ही कमला बाइक पटखौली गांव के पूरब पहुंचा, तभी जंगल से निकले वनरोज का झुंड देख वह अनियंत्रित हो गया। इसमें बाइक एक वनरोज से टकरा कर पलट गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों को गंभीर चोट आई। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया लाया गया। जहां से बाद में तीनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed