फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhinga reserved for unreserved and Ikona backward class women

Shravasti : भिनगा अनारक्षित व इकौना पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित, छह अप्रैल तक दाखिल कर सकते हैं आपत्ति

Fri, 31 Mar 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 31 Mar 2023 01:46 AM IST
सार

श्रावस्ती जिले में निकाय चुनाव के आरक्षण की सूची जारी होने से जहां सदर के नगर पालिका परिषद भिनगा में चुनाव की तैयारी करने वाले सामान्य वर्ग के लोगों के चेहरे खिल गए। वहीं इकौना में सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को झटका लगा है।

विज्ञापन
Bhinga reserved for unreserved and Ikona backward class women
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव से पहले दोनों सीटों के लिए आरक्षण की सूची जारी हो गई। इस बार भी सदर सीट अनारक्षित हो गई जबकि इकौना नगर पंचायत पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले यह सीट अनारक्षित घोषित की गई थी।

विज्ञापन


निकाय चुनाव के आरक्षण की सूची जारी होने से जहां सदर के नगर पालिका परिषद भिनगा में चुनाव की तैयारी करने वाले सामान्य वर्ग के लोगों के चेहरे खिल गए। वहीं इकौना में सामान्य वर्ग के साथ-साथ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को झटका लगा है। भिनगा नगर पालिका के लिए जारी आरक्षण सूची में इस बार भी अनारक्षित घोषित की गई है। जबकि नगर पंचायत इकौना पिछली बार जारी सूची में अनारक्षित था। लेकिन इस बार जारी सूची में पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन


इसके चलते जो सामान्य वर्ग के लोग चुनाव की तैयारी कर रहे थे, उन्हें झटका लगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लोग भी अपनी दावेदारी पेश नहीं कर पाएंगे। दोनों निकायों के आरक्षण की सूची जारी होते ही चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी छह अप्रैल तक इस आरक्षण सूची पर अपनी आपत्ति एसडीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट व निकाय कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed