{"_id":"5f298dd48ebc3ea9c3269096","slug":"bhinaga-malipur-road-on-the-target-of-rapti-srawasti-news-lko53367976","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती के निशाने पर भिनगा मल्हीपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती के निशाने पर भिनगा मल्हीपुर मार्ग
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती का जलस्तर कम होने के साथ ही कटान तेज हो गई है। जमुनहा में भिनगा मल्हीपुर मार्ग को नदी मधवापुर घाट के पास काट रही है। इसके साथ ही भिनगा व मल्हीपुर का संपर्क कट जाएगा। वहीं जमुनहा में कलकलवा गांव के पास राप्ती नोमैंस लैंड को काट कर सीमा पर लगे पिलर की ओर बढ़ रही है।
राप्ती का जलस्तर घटने के बाद कटान तेज हो गई है। नदी ने जमुनहा में मधवापुर घाट के पास भिनगा मल्हीपुर मार्ग को काटना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात तक मार्ग राप्ती में समाहित हो सकता है। इसके चलते भिनगा व मल्हीपुर के मध्य आवागमन प्रभावित हो जाएगा। इसी के साथ ही राप्ती कलकलवा गांव के पास नोमेंस लैंड को भी काट चुकी है।
नदी इस गांव के पास अब सीमा पर लगे स्तंभ संख्या 642/13बी की ओर बढ़ रही है। इस पिलर से राप्ती कुछ मीटर की दूरी पर है। यदि कटान की स्थिति ऐसी ही रही तो दो दिनों में ही राप्ती नदी सीमा के निशान को काट कर अपने में समाहित कर लेगी।
विज्ञापन
दो माह से कर रहे थे सड़क कटने का इंतजार
इस वर्ष सबसे पहले 21 जून को राप्ती में बाढ़ आई थी। इसी के बाद नदी की धारा धीरे धीरे भिनगा मल्हीपुर मार्ग की ओर बढ़ रही थी। इसको देखते हुए कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान इस कटान की ओर दिलाया था। आम लोगों ने सचेत किया था की यदि सड़क को बचाने के लिए कोई इंतजाम न किया गया तो मार्ग राप्ती में समा जाएगा। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग व प्रशासन ने इस सड़क को बचाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया। अब जब सड़क का तीन हिस्सा कट कर राप्ती में समा चुका है तो वहां सड़क बचाव के नाम पर ईट डालने का काम किया जा रहा है।
अशरफ नगर में राप्ती कर रही कटान
भिनगा तहसील के ग्राम अशरफ नगर में राप्ती ने गांव में कटान शुरू कर दी है। कटान को देखते हुए लोग अपने पक्के मकान को तोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही नदी ने देखते ही देखते एक घर को जमीदोज कर दिया।
यहां भी स्थिति खराब
कटान के कारण बहोरवा, पिपरहवा, सर्रा उत्तमापुर, चहलवा, भौंसांव, जिगरिया, वीरपुर लौकिहा, अशरफ नगर, नरैनापुर व उत्तमापुर सहित कई गांवों की स्थिति खराब है। नदी के किनारे यहां भी कटान कर रही है।