Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bhenga Semri Marg to be built from 11 crores

11 करोड़ से बनेगा भिनगा सेमरी मार्ग

Tue, 11 Aug 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bhenga Semri Marg to be built from 11 crores
श्रावस्ती। भिनगा सेमरी मार्ग की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। यह सड़क टू लेन होगी। इस पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भिनगा सीएमओ कार्यालय के मोड़ से लेकर एक किलोमीटर तक टू लेन सीसी रोड का निर्माण होगा, बाकी पीसी (डामर युक्त) होगी। सड़क की चौड़ाई के साथ ही इसकी मोटाई भी बढ़ाई जाएगी। यह पूरा प्रोजेक्ट सोलह करोड़ लागत वाला है। इस सड़क से इकौना का संपर्क और बेहतर हो जाएगा। इसके साथ ही निर्माणाधीन जेल का भी जुड़ाव भिनगा स्थित न्यायालय से नजदीक होगी।
विज्ञापन

भिनगा सेमरी मार्ग भिनगा व इकौना नगर को जोड़ता है। सेमरी से आगे इकौना बाईपास तक सड़क पहले ही टूलेन में परिवर्तित हो चुकी थी, लेकिन भिनगा व सेमरी के बीच सड़क अभी भी सिंगल लेन व जर्जर है। यहां तक कि सड़ेक की स्थिति मौजूदा समय में ऐसी है कि उस पर चलना मुश्किल है। जबकि इस सड़क के किनारे ही निर्माणाधीन जेल भी है। यह जेल जल्द ही पूर्ण हो जाएगी। जेल प्रारंभ होने के बाद सबसे बड़ी समस्या कैदियों को लाने की थी।
विज्ञापन

भिनगा स्थित न्यायालय परिसर तक आने के लिए दो ही मार्ग थे। एक मार्ग जेल से सेमरी होकर खरगौरा मोड़ तक का है। यह मार्ग लंबा व आबादी से घिरा हुआ है। यह सड़क भी जर्जर है। यदि इस रास्ते को अपनाया जाए तो करीब 18 से 20 किलोमीटर का सफर तय करके न्यायालय तक आना होगा। लेकिन दूसरा रास्ता जेल से सीधे भिनगा नगर का है, जो पांच से छह किलोमीटर की दूरी पर है। इस पर सघन आबादी कम है। इसी लिए इस मार्ग को जेल के लिए उपयुक्त माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए इस मार्ग के चौड़ी करण की मंजूरी मिली। अब भिनगा से सेमरी तक दूरी लगभग आठ किलोमीटर के मार्ग को टू लेन बनाते हुए चौड़ा किया जाएगा। इसमें से भिनगा सीएमओ कार्यालय मोड़ से लेकर एक किलोमीटर आबादी वाले क्षेत्र में टू लेन सीसी रोड का निर्माण होंगा। बाकी क्षेत्र में पीसी बनाई जाएगी। इस पूरे योजना पर लगभग सोलह करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें से 11 करोड़ रुपये सड़क निर्माण व पांच करोड़ रुपये में लगे पोल शिफ्ट करने के साथ अन्य कार्य किए जाएंगे।
सीसी रोड के साथ दोनों ओर होगा नाली निर्माण
सीसी रोड के साथ आवासीय क्षेत्र में दोनों ओर नाली निर्माण होगा। ताकि इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षित रहे। ऐसे में देखा जाए तो दोनों ओर मिला कर लगभग दो किलोमीटर नाली निर्माण होगा। यह कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाला है।
टेंडर मिलने के बाद कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। दस से पंद्रह दिन में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उम्मीद है कि चार माह में यदि कोई बाधा नहीं आई तो कार्य पूरा हो जाएगा। - एसबी सिंह ठेकेदार

भिनगा सेमरी मार्ग निर्माण के लिए टेंडर में एक वर्ष का समय निर्धारित है। उम्मीद है यह मार्ग चार से पांच माह में बन कर तैयार हो जाएगा। - एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed