फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bharat Ratna assimilated the ideas of Baba Saheb

Shravasti News: भारत रत्न बाबा साहब के विचारों को किया आत्मसात

Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna assimilated the ideas of Baba Saheb
श्रावस्ती। भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का बुधवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों व बौद्ध तपोस्थली में कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान को तैयार करने में डाॅ. आंबेडकर की बड़ी भूमिका थी। इसलिए वे संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वे समाज सुधारक व विद्वान थे। उनका निधन छह दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुआ था। दलितों के उत्थान व छूआछूत जैसी प्रथा को खत्म करने में उनकी बड़ी भूमिका थी। इसलिए उनको बौद्ध गुरु भी माना जाता है। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एडीएम न्यायिक रामदत्त राम ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय पर एसपी प्राची सिंह ने डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। एएसपी प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर, कीर्ति सागर, धम्म सागर, धम्म रत्न, नागलोक, नाग सागर सहित कई मौजूद रहे। इसके अलावा सीआरबी इंटर कॉलेज सहित जिले के अन्य सभी महाविद्यालयों, स्कूलों व अस्पतालों सहित सपा, बसपा व भाजपा कार्यालय में भी उनको श्रद्धांजलि दी गई। अपना दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल के नेतृत्व में एएसपी, एडीएम व सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को डाॅ.आंबेडकर की प्रतिमा को भेंट कर याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed