{"_id":"5f32bdb68ebc3e4ae204778a","slug":"being-aware-of-cleanliness-through-wall-painting-srawasti-news-lko53471820","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल पेंटिंग से सफाई के प्रति कर रहे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल पेंटिंग से सफाई के प्रति कर रहे जागरूक
विज्ञापन
श्रावस्ती। साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चरणबद्ध सफाई मुहिम चलाई जा रही है। आठ अगस्त से पंद्रह अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में जागरूकता से लेकर ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने तक का कार्य किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों में मंगलवार को वॉल पेंटिंग कराई गई। इससे पहले ई चौपाल सहित कई अन्य कार्यक्रम भी कराए जा चुके हैं।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में आठ से पंद्रह अगस्त के मध्य साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन संबंधित संदेशों की वाल पेंटिंग सभी ग्राम पंचायतों में कराई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य हैं कि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। इसी के बाद बारह अगस्त को सभी पंचायतों में श्रम दान कर पौध रोपण अभियान के तहत शौचालय योजना के लाभार्थियों के घर सहजन का पौध रोपण किया जाएगा।
सहजन पर्यावरण शुद्धता के साथ साथ उससे मिलने वाला फल सब्जी के रूप में उपयोग किया जाता है। जिसमें आयरन की मात्रा सर्वाधिक होती है। इसी के बाद 13 अगस्त को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत समस्त प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र अपने घरों में गंदगी मुक्त भारत अभियान विषय पर ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। जबकि कक्षा 9 व 12 के छात्र विद्यालयों में गंदगी मुक्त भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ चौदह अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य को भी ग्रामीण स्वेच्छा से श्रम दान करके करेंगे। जबकि 15 अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में बैठक करके अपना प्रस्ताव बना कर उस तिथि की घोषणा करेंगे कि किस तिथि में वह अपनी पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व आठ अगस्त को ई चौपाल आयोजन करके समस्त ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव से संवाद स्थापित किया गया था।
इस संवाद में उन्हेें इस अभियान की रूपरेखा तो बताई गई थी। साथ ही उनके सुझाव भी लिए गए थे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा पालीथिन का एकत्रीकरण व पृथक्करण अभियान, सामुदायिक भवनों की साफ सफाई व पोताई में श्रम दान किया जा चुका है।
साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का प्रथम उद्देश्य लोगों को जागरूक करके करना आसपास के परिक्षेत्र को स्वच्छ करना है। इसके साथ ही ओडीएफ प्लस के लिए लक्ष्य निर्धारित करना है, ताकि हर गांव व हर घर से गंदगी समाप्त हो सके। - किरन डीपीआरओ