फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Behave kindly in public

जनता से करें मधुर व्यवहार

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Behave kindly in public
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचे। जहां उन्होंने परेड ग्राउंड पहुंच कर रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रह कर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का जायजा लिया। भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांची। डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मिली कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। वहीं आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्द रजिस्टरों को चेक कर सुरक्षा के संबंध में सभी कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौक पर सीओ सिटी हौसला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed