{"_id":"5f3a9fae8ebc3e62254e2138","slug":"beating-srawasti-news-lko535483011","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कार्यक्रम में अभद्रता व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कार्यक्रम में अभद्रता व मारपीट
विज्ञापन
श्रावस्ती। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने उसमें बाधा डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर असलहों से लैस लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं मंदिर में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया गया। मामले में मल्हीपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा जमुनही में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के ही समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बाधा डालने का प्रयास किया। आयोजकों ने विरोध किया तो समुदाय विशेष के लोगों ने असलहा लहराते हुए अभद्रता व मारपीट की।
मंदिर में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल लोगों को जातिसूचक गालियां भी दीं। मामले में मल्हीपुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान रविवार रात प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने हमराहियों के साथ आरोपी मोगरे उर्फ कलीम पुत्र नूजे, मोहम्मद सलीम खान पुत्र भीखू खान व साभान खान पुत्र जमाल खान उर्फ गट्टे खान निवासी जमुनही को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।