फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be ready to go to jail if you vote fake: DM

फर्जी मतदान किया तो जेल जाने को रहें तैयार : डीएम

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Be ready to go to jail if you vote fake: DM
श्रावस्ती। आज सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो रहा है। यदि आप किसी प्रत्याशी के सगे संबंधी या समर्थक हैं तो सावधान। यदि आप बार-बार मतदेय स्थल पर जा रहे हैं अथवा अपने प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान करने या कराने की सोच रहे हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। यदि आप ने ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो आपको गोली भी मारी जा सकती है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने रविावर को हो रहे मतदान को शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों व सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत कोई भी व्यक्ति फर्जी मतदान करने व कराने का प्रयास करता है तो उसे तत्काल जेल भेजा जाएगा। चुनाव एजेंटों को हिदायत दी गई है कि वह मतदेय स्थल व उसके निकट मोबाइल फोन, प्रचार सामग्री व मतदाता सूची लेकर मतदान केंद्र पर न जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मतदान में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने व ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वालों को बिना पूछे देखते ही गोली मारने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश जारी किया जा चुका हैं।
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मतदान : एसपी
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने मतदाताओं से रविवार को हो रहे मतदान में निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदाता पर यदि कोई नाजायज मतदान का दबाव बनाता है अथवा फर्जी मतदान करवाता है, तो उसकी सूचना मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को तत्काल दें। इतना ही नहीं यदि कोई प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक मतदान करने से रोकता है तो इसकी सूचना क्षेत्र भ्रमण कर रहे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। जिससे ऐसे अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की मोबाइल टीम मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रही है, जो किसी भी अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। ऐसे में मतदाताओं को किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस प्रतिनिधियों से अभद्रता करने वाले भेजे जाएंगे जेल
श्रावस्ती। चुनाव के दौरान संबंधित समाचार संकलन के लिए प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का संभावी दौरा करेंगे। इस दौरान मतदाताओं से चुनाव संबंधित कुछ जानकारियां भी ले सकते हैं। ऐसे में जहां तक संभव हो संयमित तरीके से प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दें। यदि किसी व्यक्ति अथवा राजनीतिक दल के लोग व उनके समर्थकों द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों के साथ अभद्रता का व्यवहार किया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed