फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be ready to deal with challenges while on duty

ड्यूटी के दौरान चुनौतियों से निपटने को रहें तैयार

Sat, 20 Feb 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Be ready to deal with challenges while on duty
पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय सभागार में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 2019 बैच की महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को आईपीसी, सीआरपीसी व पुलिस रेगुलेशन की जानकारी दी गई। साथ ही इसे अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उसे ड्यूटी के दौरान पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ अपनाने की सलाह दी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में 2019 बैच के महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारियों को बुलाया गया था। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के कार्यों व कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सभी को आईपीसी (भारतीय दंड संहिता), सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) सहित पुलिस रेगुलेशन एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई। एसपी ने कहा कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में जागरूकता व अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही कर्मचारियों में उत्साह भरना है। जिससे वह किसी भी चुनौती से आसानी से निपट सके।
विज्ञापन

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने उपस्थित कर्मचारियों को बताया कि पुलिस विभाग एक अनुशासित विभाग है। जिसमें ड्यूटी के दौरान विभिन्न प्रकार की चुनौतियां व घटनाएं सामने आती है। इससे निपटने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाते हैं। इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान एएसपी ने चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया। साथ ही साथ सामान्य ज्ञान, विभिन्न कानूनों, प्राविधानों, धाराओं व पुलिस कार्यालय में स्थापित विभिन्न शाखाओं में संपादित हो रहे कार्यों की जानकारी दिया। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed