फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Be cautious during bank movement

बैंक आने-जाने के दौरान रहें सतर्क

Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Be cautious during bank movement
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक आने- जाने व धन निकासी के समय सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों की ओर से बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में सिरसिया थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान उन्होंने बैंक के आसपास, अंदर बाहर सघन जांच कर सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद व सीओ इकौना तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने, बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने अन्यथा की स्थिति में जुर्माना वसूल करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए। साथ ही पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed