फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Banking services stalled, transactions affected

बैंकिंग सेवाएं ठप, लेनदेन प्रभावित

Mon, 15 Mar 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Banking services stalled, transactions affected
हड़ताल के चलते जिले के बैंकों में पड़ा रहा ताला - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। इसके चलते बैंकों में सोमवार को ताला लटकता रहा। वहीं आज मंगलवार को भी हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। अचानक हुई इस हड़ताल के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले दिन हड़ताल के कारण करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों की ओर से सोमवार व मंगलवार दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई थी। इसके चलते सोमवार को जिले भर में बैकिंग सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। बैंकों में तालाबंदी के कारण लेने देन करने बैंक आने वाले लोग मायूस होकर लौटने को विवश दिखे। हड़ताल के कारण बैंक में जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और ऋण स्वीकृति आदि कार्य पूरी तरह से बाधित रहा। प्राइवेट बैंकों को छोड़कर अन्य सभी बैंकों में पूरे दिन ताला लटकता रहा।
विज्ञापन

इसका असर आज मंगलवार को भी पड़ेगा। हड़ताल के कारण आज भी बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज बाधित रहेगा। पहले दिन बैंक बंदी के कारण करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं मार्च माह व होली के मौके पर हुई इस हड़ताल के कारण व्यापारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिले की 67 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप होने के कारण जहां व्यापारी त्योहार पर अपने आर्डर व उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बैंकों से लिए गए कर्ज आदि की अदायगी में भी उन्हें असुविधा हुई। इस बारे में अग्रणी बैंक प्रबंधक अनल कुमार बताते हैं कि हड़ताल का असर पड़ा है। लेकिन कितने का लेनदेन प्रभावित हुआ है। यह कहना मुश्किल है। इसका कारण है अब अधिकांश लोग नेट बैंकिंग सहित अन्य विकल्पों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed