फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bahraich won the divisional karate competition

Shravasti News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में बहराइच ने मारी बाजी

Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bahraich won the divisional karate competition
मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी- स्रोत विद्यालय
श्रावस्ती। श्रीजानकी प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज कैलाशपुर में सोमवार को मंडलीय कराटे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहराइच व श्रावस्ती के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बहराइच के खिलाड़ी प्रतियोगिता में विजयी हुए।
विज्ञापन


मंडलीय बेसिक व माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय व प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी अपनी पूरी क्षमता से खेलते हैं, लेकिन खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हारना और जीतना मायने नहीं रखता है, बल्कि प्रतियोगिता में अपनी क्षमता को पहचानकर और अधिक निखार लाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बहराइच के तीन व श्रावस्ती के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बलरामपुर व गोंडा के खिलाड़ी किसी कारण से प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। बहराइच विजेता व श्रावस्ती उपविजेता घोषित हुआ।

इस मौके पर अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योतिप्रकाश पांडेय, जगतजीत, रामविहारी बाजपेयी, राजेश यादव, रामचंद्र यादव, जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, घनश्याम यादव, राहुलमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।


इन्होंने मारी बाजी
कराटे प्रतियोगिता अंडर 19 में 50 किलो भारवर्ग में इसराइल ने गोल्ड मेडल जीता। मोहम्मद शेरे आलम व जतिन ने सिल्वर झटका। अंडर 14 में 40 किलो भारवर्ग में हैप्पी विश्वकर्मा ने गोल्ड, 45 किलो भारवर्ग में मोहम्मद हसन ने सिल्वर मेडल जीता। इसी तरह अंडर 17 में 48 किलो भारवर्ग में स्वाति बाजपेया ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed