{"_id":"657216c6a207cced3d07f2d4","slug":"bahraich-wins-in-zonal-sports-competition-srawasti-news-c-104-1-srv1001-2606-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बहराइच ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बहराइच ने मारी बाजी
Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बहराइच ने 101 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहा। श्रावस्ती 92 अंक के साथ दूसरे और गोंडा 50 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बीएसए अमिता सिंह ने बृहस्पतिवार को विजेता टीम को शील्ड दी।
प्रतियोगिता में 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में गोंडा के रेहान प्रथम, श्रावस्ती के अजीम द्वितीय व बहराइच के सलमान तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बहराइच के आसिफ प्रथम, श्रावस्ती के मोहम्मद अजीम द्वितीय व गोंडा के दिनेश तृतीय स्थान पर रहे। अंताक्षरी में श्रावस्ती प्रथम, गोंडा द्वितीय व बहराइच तृतीय स्थान पर रहा। पीटी में श्रावस्ती प्रथम व गोंडा दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बहराइच प्रथम व श्रावस्ती दूसरे स्थान पर रहा।
खो खो में श्रावस्ती प्रथम व बहराइच द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गान में बहराइच प्रथम व गोंडा द्वितीय स्थान पर रहा। राष्ट्रीय एकांकी में बहराइच प्रथम व गोंडा द्वितीय स्थान पर रहा। योगा में बहराइच प्रथम व श्रावस्ती द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में बहराइच की आलिया प्रथम, श्रावस्ती की उमा द्वितीय व गोंडा की महक तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में श्रावस्ती की गुलफ्सा प्रथम, बहराइच की आलिया द्वितीय व गोंडा की रोजल तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
कबड्डी में बहराइच की राधा की टीम पहले व गोंडा की लक्ष्मी की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो खो व योगा में बहराइच प्रथम व श्रावस्ती दूसरे स्थान पर रही। वहीं पाक कला प्रतियोगिता में धर्मेंद्र मिश्रा प्रथम, शांति देवी द्वितीय व कामिनी देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस दौरान अजीत कुमार उपाध्याय, डाॅ. वीके गौरव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, कर्मवीर राणा, संदीप मिश्रा, आशुतोष आजाद, ईश्वरदीन चौधरी व बीनू राजपूत सहित संबंधित जिलों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।