{"_id":"639a10b8648a80713c3802c8","slug":"bahraich-srawasti-news-lko661867757","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अपराध नियंत्रण के साथ ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं का करें निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अपराध नियंत्रण के साथ ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं का करें निराकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय भिनगा में बुधवार को सैनिक सम्मेलन व अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी ने मातहतों को अपराध नियंत्रण के साथ पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने विभिन्न थानों व प्रकोष्ठ से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जन शिकायतों व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने को कहा।
वहीं बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने, प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने, सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता व सतर्कता बनाये रखने का निर्देश दिया। वहीं साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने, छोटी-बड़ी सभी शिकायतों का संज्ञान लेने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, प्रशिक्षु सीओ सतीश कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं आरक्षी विनोद कुमार चौधरी को सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया। जिन्हें अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।