{"_id":"63348b07b636205a8142d7f6","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6505521171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद तालाब में कूदी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद तालाब में कूदी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। पंजाब से तीन दिन पूर्व गांव लौटे पति से हुई अनबन के बाद नाराज पत्नी बीते मंगलवार की रात तालाब में छलांग लगा दी। इससे डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गयी। पत्नी को बचाने के लिए तालाब में कूदे पति को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। दूसरी तरफ इस मामले में मृतका के पिता विजय कुमार ने अपने दामाद अयोध्या प्रसाद पर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकीनगर खुर्द निवासी विजय कुमार ने अपनी पुत्री रेखा देवी (35) का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के कमलाभारी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद पुत्र राम मुनेश्वर के साथ हुआ था। इन दोनों के परिवार में एक 7 वर्ष का बेटा व 4 वर्ष की एक बेटी थी। अयोध्या प्रसाद मजदूरी करने पंजाब गया था। जहां से रविवार को वापस गांव लौटा था। मंगलवार शाम किसी बात को लेकर पति पत्नी में कुछ कहासुनी हुई थी। इससे नाराज होकर पत्नी रेखा देवी बीती देर शाम गांव के किनारे स्थित गहरे तालाब में कूद गई।
उसे बचाने के लिए अयोध्या प्रसाद ने भी पीछे से तालाब में छलांग लगाई लेकिन तैरना न जानने के कारण वह पत्नी को डूबने से नहीं बचा पाया। इस दौरान शोर सुनकर तालाब किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने अयोध्या प्रसाद को किसी तरह डूबने से बचाकर तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद बुधवार सुबह गांव पहुंची गिलौला पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पत्नी की लाश को खोजकर तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। थानाध्यक्ष गिलौला योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।