फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

माइनर में नहीं छोड़ा गया पानी, सूखने लगी फसल

Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कटरा (श्रावस्ती)। तमाम किसानों द्वारा खेतों में लगी सरसों, मसूर व अलसी आदि की फसल काट कर उसमें जायद की फसलें लगाई गई हैं। वहीं कुछ किसानों द्वारा धान की नर्सरी निकालने के बाद खाली खेतों में जायद की फसल बोई गई थी। जिले में पड़ने वाली गर्मी के कारण अब फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता है। वहीं इकौना क्षेत्र के माइनर में पानी न होने से जायद की फसल सूखने लगी हैं। इससे परेशान किसान अधिकारियों से हस्तक्षेप कर माइनर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इकौना विकास क्षेत्र में सरजू नहर परियोजना के तहत मुख्य सरजू नहर से खरगौरा बस्ती होते हुए पुरैनिया, अमारे भरिया, कल्यानपुर, बेल्हा राघव आदि गांव के खेतों का पानी देने के लिए माइनर का निर्माण कराया गया था। जिसमें पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसके चलते यह माइनर सूखी पड़ी है। ऐसे में जिन किसानों द्वारा खेतों में लगी सरसों, मसूर व अलसी आदि की फसल काट कर उसमें जायद की फसलें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन किसानों के खेतों में लगी उड़द, गन्ना, मक्का व मेंथा, केला सहित सब्जी आदि की फसल पानी के अभाव में सूख रही हैं। जिसे देख किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि माइनर में पानी छोड़ दिया जाए तो क्षेत्र के हजारों किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किसान लालजी तिवारी, अनोखी लाल गुप्ता, मिहिलाल प्रजापति, बंसीलाल, श्रवन कुमार आदि ने जिलाधिकारी से माइनर में यथाशीघ्र पानी छोड़वाने की मांग किया है। जिससे खेतों में लगी फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed