{"_id":"621fa8b0eed1b75c275ad9d4","slug":"bahraich-srawasti-news-lko620100195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बरात में उमड़े भक्त, पूरी रात झूमते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बरात में उमड़े भक्त, पूरी रात झूमते रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर मंगलवार देर शाम को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देवाधिदेव महादेव की बरात निकाली गई। इसमें मौजूद भक्त डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमे। वहीं, जमुनहा, सिरसिया, इकौना व गिलौला में आयोजित जागरण में श्रद्धालु पूरी रात भक्ति की बयार में डूबे रहे।
जमुनहा के श्रीरामजानकी मंदिर से मंगलवार शाम शिव बरात निकाली गई जिसमें मौजूद शिवभक्त डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमे। महाशिवरात्रि पर्व पर इकौना के शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई। यह शोभायात्रा इकौना कस्बे के तिलक नगर मोहल्ले के प्राचीन शिव मंदिर से होते हुए फिर मंदिर पहुंची। वहीं, रात में आयोजित जागरण कार्यक्रम में आए कलाकारों ने शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत कर लोगों को पूरी रात जागने को विवश कर दिया।
शिवरात्रि पर सिरसिया के बाबा नागेश्वरनाथ प्राचीन शिव मंदिर पोखरा को फूल व दीपों से सजाया गया जहां आयोजित जागरण में मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों ने शिव विवाह, राधाकृष्ण की प्रेमलीला व रासलीला का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी तरह इकौना, कटरा, गिलौला, लक्ष्मननगर व रतनापुर सहित कई अन्य स्थानों पर भी महाशिवरात्रि पर शिव बरात निकालने के साथ ही जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।