फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

कार्टून के जरिए बुजुर्गों से मतदान की अपील

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। स्वीप प्रभारी व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतिदिन कार्टून जारी किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को 27 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कार्टून श्रंखला जारी हुई। इसमें कार्टून का विषय वृद्ध मतदाताओं से संबंधित है जिसमें एक वृद्ध महिला घर के युवाओं से मतदान की अपील कर रही है।
विज्ञापन

इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी के दिन शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सीताद्वार मंदिर के साथ ही भकला घाट व लक्ष्मणपुर बैराज पर 6000 दीये जलाए जाएंगे। इसी श्रृंखला में 40000 पंफलेट एवं लगभग 200 बड़े बैनर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए जा रहे हैं। जिले के सभी मतदाताओं को विजिटिंग कार्ड साइज का कैलेंडर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed