{"_id":"61c9faf41a361152df66fff0","slug":"bahraich-srawasti-news-lko61082442","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
गिलौला(श्रावस्ती)। चेतिया मुरार के मजरा लोहारी निवासी एक विवाहिता की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम खजुरी निवासी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपनी पुत्री गोल्डी (26) का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम चेतिया मुरार के मजरा लोहारी गांव निवासी वीरेंद्र ओझा के पुत्र मनीष कुमार ओझा के साथ किया था। गोल्डी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना ससुरालीजनों द्वारा मृतका के पिता को दी गई। सूचना में ससुरालीजनों ने मृतका के पिता को बताया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पिता ने घटना की जानकारी गिलौला पुलिस को दी। पुलिस को दी सूचना में मृतका के पिता सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि सोमवार सुबह उन्हें गोल्डी के फंदे से लटककर जान देने की सूचना दी गई थी।
परिवार के साथ जब मौके पर पहुंचा तो पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले व शरीर पर फांसी लगाने जैसा कोई निशान नहीं था। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुर विरेंद्र कुमार, पति मनीष कुमार तथा सास के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इसी के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।