{"_id":"61c8ac68bb115f2af2639e52","slug":"bahraich-srawasti-news-lko61067529","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। रुपया, जेवर व बर्तन दोगुना करने का लालच देकर भोले भाले लोगों से ठगी की जा रही है। इसका खुलासा करते हुए मझौवा सुमाल के ग्रामीणों ने तीन लोगों को दबोच लिया जिन्हें बाद में इकौना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों ठग शिवपुरा में एक महिला से ठगी के बाद मझौवा सुमाल में एक ग्रामीण को अपना शिकार बना रहे थे।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नरायन जोत के मजरा शिवपुरा में रविवार को साधु वेष में तीन लोग आए थे। जिनके द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को पैसा व जेवरात डबल करने का झांसा दिया जा रहा था। उनके प्रलोभन में आकर सुनीता पत्नी सोहनलाल वर्मा ने उन्हें 25000 रुपये व तांबे के कुछ बर्तन दे दिए। इसके बाद सुनीता से जेवरात लाने को कहा गया। घर से जेवरात लेकर जब तक सुनीता वापस लौटती तब तक तीनों ठग रुपये व बर्तन लेकर फरार हो गए। इसके बाद राप्ती नदी पार थाना क्षेत्र के ही मझौवा सुमाल पहुंचे तीनों ठग ग्रामीणों को झांसा दे रहे थे। इससे पहले कि वे एक ग्रामीण को शिकार बना पाते लोगों को शक हो गया जिस पर ग्रामीण उनसे पूछताछ करने लगे।
इस पर तीनों ठग ग्रामीणों को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें ग्रामीणों ने घेरकर दबोच लिया। बाद में ग्रामीणों द्वारा उन्हें इकौना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सुनीता की तहरीर पर इकौना पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहराइच के थाना पखरपुर अंतर्गत ग्राम सिंगाही निवासी पम्मू पुत्र सत्तार, मेराज पुत्र मंसूर व जानबाबू पुत्र जाबिर के रूप में हुई है। इस बारे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसेखर मिश्र बताते हैं कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।