फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

भूमि विवादों को मौके पर जाकर निष्पक्षता से निस्तारित करे टीम

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जमुनहा तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करने आई डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि भूमि विवादों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्षता के साथ निस्तारण करें। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच होगी। फर्जीवाड़ा मिलनेे पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस, तहसील दिवस एवं जनता दर्शन में आई आईजीआरएस शिकायतों को गंभीरता से अधिकारी समय सीमा में निस्तारित करें। सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि यदि किसी थानाध्यक्ष की शिकायत के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी। इस दौरान यहां 59 प्रार्थना पत्र आए, इनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इकौना में 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर एकका निस्तारण किया गया। भिनगा तहसील में आई 46 शिकायतों में से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। जमुनहा में उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, तहसीलदार मोहम्मद अहमद फरीद खान, परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, एसडीओ वन अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed