{"_id":"618185679d53110df85ed653","slug":"bahraich-srawasti-news-lko60295029","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर / गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौली गांव निवासिनी एक नवविवाहिता की लाश मंगलवार भोर उसी के कमरे में रस्सी के फंदे से लटकती मिली। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। संदिग्ध स्थिति में हुई इस मौत के बाद विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्राथमिकी दी है। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
बहराइच जिले के थाना पयागपुर के ग्राम डेरवा हरिवंशपुर निवासी मुंशी अली ने अपनी पुत्री शबीना (21) का विवाह 11 मार्च 2021 को सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौली गांव निवासी इरशाद अली पुत्र रोजअली के साथ किया था। मंगलवार भोर शबीना की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे मे रस्सी के फंदे के सहारे लटकती मिली। जिसे फंदे से नीचे उतार कर ससुरालीजनों द्वारा मायके वालों को शबीना के मौत की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज के लिए अपनी पुत्री को मार पीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
मृतका के पिता मुंशी अली का आरोप है कि ससुरालीजनों द्वारा दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसे मार कर फंदे पर लटका दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति इरशाद अली, ससुर रोज अली, जेठ गुड्डू व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।