फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

देवी आराधना के लिए मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़

Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर जिले के देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु रविवार को आदि शक्ति के पांचवें स्वरूप मां स्कंद माता की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। नगर के देवी मंदिरों में मां आदि शक्ति के दर्शन को रोजाना भक्तों की भीड़ एकत्र हो रही है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि पर रविवार को मां के पंचम रूप मां स्कंदमाता की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। आदि शक्ति को खुश करने आने वाले देवी भक्तों का उत्साह जिले के देवी मंदिरों में देखते ही बन रहा था। कोई मां को लाल चुनरी, तो कोई चूड़ी चढ़ा रहा था। इतना ही नहीं कई लोग गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपति नाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में मां के भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। इस दौरान लोगों के घरों में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान व अन्य मांगलिक आयोजनों एवं मंदिरों में बजने वाले शंख, घंटा व घडिय़ाल के साथ हवन पूजन से उठने वाली सुगंध से जिले में भक्ति की बयार बह रही है। वहीं दुर्गा पूजा पंडालों में भी देर शाम तक भक्त पूजा अर्चन के लिए एकत्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed