{"_id":"616320548ebc3e7636727ea5","slug":"bahraich-srawasti-news-lko599514955","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी आराधना के लिए मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी आराधना के लिए मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर जिले के देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु रविवार को आदि शक्ति के पांचवें स्वरूप मां स्कंद माता की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। नगर के देवी मंदिरों में मां आदि शक्ति के दर्शन को रोजाना भक्तों की भीड़ एकत्र हो रही है।
शारदीय नवरात्रि पर रविवार को मां के पंचम रूप मां स्कंदमाता की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। आदि शक्ति को खुश करने आने वाले देवी भक्तों का उत्साह जिले के देवी मंदिरों में देखते ही बन रहा था। कोई मां को लाल चुनरी, तो कोई चूड़ी चढ़ा रहा था। इतना ही नहीं कई लोग गुड़हल के फूलों की माला चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे।
इस दौरान भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपति नाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में मां के भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। इस दौरान लोगों के घरों में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान व अन्य मांगलिक आयोजनों एवं मंदिरों में बजने वाले शंख, घंटा व घडिय़ाल के साथ हवन पूजन से उठने वाली सुगंध से जिले में भक्ति की बयार बह रही है। वहीं दुर्गा पूजा पंडालों में भी देर शाम तक भक्त पूजा अर्चन के लिए एकत्र रहे।