{"_id":"61534c338ebc3e0def3d933f","slug":"bahraich-srawasti-news-lko597689785","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में लामबंद हुए अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ता पर दो दिन पहले हुए कातिलाना हमले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने को लेकर मंगलवार को भिनगा तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अधिवक्ताओं की सात सदस्यीय समिति गठित की जाए। समिति के सदस्य डीएम व एसपी से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
गौरतलब हो कि अधिवक्ता राजेश कुमार सोनकर के ऊपर दो दिन पूर्व कातिलाना हमला किया गया था। पीड़ित अधिवक्ता सोनकर के प्रत्यावेदन पर मंगलवार को भिनगा तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में माडल बार की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे माडल बार के अध्यक्ष अशोक सिंह और महामंत्री दिलीप कुमार तिवारी ने सर्व सम्मति से समिति गठित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि यही समिति अधिवक्ता पर हमले को लेकर जिलाधिकारी टीके शिबु और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य से कार्रवाई की मांग करेगी। बैठक में अधिवक्ता वीरेश कुमार मिश्र, पवन कुमार मौर्य, ओम प्रकाश आजाद, अरविंद कुमार मिश्र, अरविंद कुमार त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश वर्मा, बृजेश कुमार पाठक, महेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मद नसीम, सदानंद त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।