फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बनेगी महिला बीट

Wed, 18 Aug 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए महिला बीट का संचालन शुरू होगा। इसके लिए प्रत्येक पुलिस थानों की 3 से 4 बीटों पर एक-एक महिला बीट बना कर वहां दो महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती होगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने दी। वह बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में थाना प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें महिला निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी को मिलाकर टीम बनाते हुए महिला बीट पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इनके द्वारा गांव में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी छोटी से छोटी शिकायतों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी सप्ताह में 2 से 3 दिन में 01 बीट का गांव भ्रमण कर प्रत्येक गांव के मिशन शक्ति कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बैठेंगी और महिलाओं से संबंधित समस्याएं सुनेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इनके माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को शासन स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन (112, 1090, 181, 108, 1076) के संबंध में जागरूक भी करेंगी। सप्ताह के बाकी दिन यह महिला पुलिसकर्मी अपना रूटीन कार्य करेंगी। महिला बीट पुलिस अधिकारियों का पर्यवेक्षण अपने अपने सर्किल में क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जाएगा और वहीं इनकी बीट बुक का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रावस्ती। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे द्वारा उन्हें बीट का कुशल संचालन करने व महिलाओं तथा बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व बच्चियों के मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उन्हे बीट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सभी थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed