{"_id":"610199208ebc3e092576fba4","slug":"bahraich-srawasti-news-lko5889042156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य व केंद्रीय वित्त के बजट से होगा श्रावस्ती का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य व केंद्रीय वित्त के बजट से होगा श्रावस्ती का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। संपूर्ण जिले का विकास जिला पंचायत राज्य व केंद्रीय वित्त आयोग के बजट से होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र को शुभकामना संदेश के साथ मिठाई भेजी है। यह शुभकामना संदेश बुधवार अपर मुख्य अधिकारी ने डीडीसी अध्यक्ष को सौंपा है।
अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में सीएम ने कहा है कि आप जिले के प्रथम नागरिक चुने गए हैं, यह गौरव का विषय है। साथ ही यह आपके कंधे पर एक बढ़ी जिम्मेदारी भी डालता है। आप अपनी संस्था तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए इन जिम्मेदारियों का पूर्ण सफलता के साथ निर्वहन करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। प्रदेश की जिला पंचायतों को राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग ढाई हजार करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस धनराशि से जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट आदि की उच्च गुणवत्ता की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पिछले एक वर्ष से जिला पंचायत हाट मिक्स पद्धति से अच्छी गुणवत्ता की सड़कें बनाने का कार्य कर रही है। मुझे उम्मीद है कि आप इन अच्छे प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। जिला पंचायत एक स्वायत्तशासी संस्था है। परंतु पूर्ण स्वायत्तता के लिए आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी होना आवश्यक है। अत: जिला पंचायत को स्वयं के आय स्रोतों में वृद्धि का प्रयास करना चाहिए। आपका कार्यकाल सफल व उत्कृष्ट हो, इसकी मेरी ओर से शुभकामनाएं है। पत्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।