{"_id":"6101991d8ebc3e586b74a54a","slug":"bahraich-srawasti-news-lko58890341","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, पात्रता के आधार पर दिलाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, पात्रता के आधार पर दिलाएं लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश के राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य बुधवार को भिनगा पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान राज्य स्तरीय सलाहकार समिति सदस्य (पीएमएजीवाई) तुषार दीप मकवाना ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं।
समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि अनुसूचित जाति सबप्लान के अन्तर्गत अनुसूचित बाहुल्य सात ग्राम पंचायतों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। प्रति गांव 20 लाख रुपये गैप फिलिंग विकास कार्य के लिए आवंटित किया जायेगा। इस योजना के तहत प्रथम चरण में जिलास्तरीय तथा ग्राम स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। संबंधित ग्रामों का सर्वे कार्य पूर्ण करा लिया गया है। संबंधित विभागों द्वारा गांवों के विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान सम्मान योजना सहित किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित विभागीय अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करके योजनाओं को धरातल पर उतारकर पात्रता के आधार पर जनजन को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपनिदेशक कृषि कमल कटियार, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सिपाही लाल, हसीब असगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।