फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bahraich Karkardi road will be doubled

बहराइच ककरदरी मार्ग का होगा दोहरीकरण

Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bahraich Karkardi road will be doubled
जमुनहा बहराइच मार्ग की जल्द सुधरेगी हालत बनेगी डबल लेन। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जर्जर मार्गों से जमुनहा तहसील क्षेत्र के लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। 57 करोड़ रुपये की लागत से बहराइच-ककरदरी मार्ग का दोहरी करण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। मार्ग के दोहरीकरण के बाद से करीब 95 ग्राम पंचायतों में निवासरत करीब चार लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करा दी गई है।
विज्ञापन

राप्ती नदी की बाढ़ व कटान से प्रभावित जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों को बहराइच से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हैं। जिस पर बने गड्ढों के कारण भारी वाहन तो दूर दो पहिया वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निजात के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए शासन की ओर से बहराइच ककरदरी मार्ग का दोहरीकरण करते हुए तीस किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके लिए 57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे किलोमीटर 13 से 42 तक तीस किलोमीटर डबल लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे जमुनहा तहसील व विकास क्षेत्र के करीब 95 ग्राम पंचायतों में निवासरत करीब चार लाख की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। मार्ग के दोहरीकरण के बाद जहां सीमा सुरक्षा में एसएसबी जवानों को फायदा होगा। वहीं जमुनहा वासियों के आवागमन की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन

एसएच 156 का मिला दर्जा
ककरदरी बहराइच मुख्य मार्ग को स्टेट हाईवे 156 का दर्जा दिया गया है। साथ ही इसे बहराइच सीमा स्थित किलोमीटर 13 से ककरदरी के किलोमीटर 42 तक डबल लेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण के बाद जमुनहा बाजार, मल्हीपुर पटना, वीरगंज, बदला चौराहा व तुलसीपुर सहित चिचड़ी चौराहे का भी उच्चीकरण होगा। जिससे यह क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के साथ ही यहां आवागमन की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुप्रतीक्षित मांग होगी पूरी
ककरदरी जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर लगातार मांग होती रही है। कई बार इसके लिए क्षेत्रवासियों ने जमुनहा तहसील परिसर सहित मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया। हर बार क्षेत्रवासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। शासन के इस फैसले के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का मानना है कि ऐसा होने से क्षेत्र का तेजी से चहुंमुखी विकास होगा।

ककरदरी बहराइच डबल लेन मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करा दी गई है। मार्ग का निर्माण ग्यारह माह में पूरा कराया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगा। -ईशान प्रताप सिंह मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed