{"_id":"6891021cab93be8d6608507d","slug":"baba-died-due-to-electric-shock-during-grandsons-barhi-ceremony-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113157-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पौत्र के बरही समारोह में करंट से बाबा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पौत्र के बरही समारोह में करंट से बाबा की मौत
Tue, 05 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ग्राम पंचायत कथरा निवासी मेवालाल यादव (55) रविवार देर रात पौत्र के बरही समारोह में करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मेवालाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों मेवालाल के घर पौत्र ने जन्म लिया था। रविवार को पौत्र का बरही समारोह था और घर पर खुशी का माहौल था। समारोह में मेवालाल के सभी रिश्तेदार आए थे और भोज का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात अचानक बिजली चली गई।
इस पर मेवालाल बिजली का तार सही करने लगे कि अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। पौत्र के जन्म लेने की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मल्हीपुर सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। परिजन पोस्टमार्टम से इन्कार कर रहे हैं।