फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Awareness created about prevention of child marriage

Shravasti News: बाल विवाह पर रोकथाम के प्रति किया जागरूक

Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about prevention of child marriage
राज​र्षि काली मंदिर ​भिनगा में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करती कर्मी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। भिनगा स्थित राजर्षि काली मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रोबेशन विभाग की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है। कम उम्र में विवाह करने से लड़का व लड़की दोनों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बाल विवाह जैसी कुरीतियों को करने वाले व उसमें शामिल होने वाले सभी लोग दोषी होते हैं। इसलिए बाल विवाह को रोकने के लिए सभी को आगे बढ़कर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंदिर में मौजूद पुरोहितों से अपील की कि जब भी वह विवाह कार्य संपन्न कराएं तो उसके पहले वह भी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वर वधू की आयु को अवश्य देखें। इससे समाज में इस कुरीति को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। इस दौरान लोगों को बाल विवाह रोकने के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही पंफलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाता है। इस मौके पर देहात संस्था से हंसराम, मंदिर के पुजारी राधेश्याम पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed