{"_id":"65d25926ed0d71c3710bdd14","slug":"awareness-campaign-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103621-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महिलाओं और युवतियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महिलाओं और युवतियों को किया जागरूक
Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। अभियान के तहत एंटी रोमियों दल व शक्ति मोबाइल टीमें ने चौपाल लगाकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक कर रही हैं। इसी के क्रम में रविवार को टीम में शामिल महिला आरक्षियों ने इकौना के चिचड़ी, इकौना कस्बा व टीचर्स काॅलोनी में चौपाल लगाई।
चिचड़ी में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी सुषमा सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के साथ ही साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम व पीड़ितों को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के बारे में जागरूक किया। वहीं महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने सरकारी याेजनाएं बताईं। इस दौरान उन्हें पिंक कार्ड भी वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अनजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर मदद ली जा सकती है। फोन करने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।