{"_id":"6924b0213edad9786309e364","slug":"awareness-about-tuberculosis-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115958-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: क्षय रोग के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: क्षय रोग के प्रति किया जागरूक
Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ। - संवाद
श्रावस्ती। जिला क्षय रोग उन्मूलन केंद्र में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह ने जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएमओ ने बताया कि जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को चौपाल के माध्यम से क्षय रोग के प्रति जागरूक करेंगे। यह अभियान अनवरत चलेगा, क्रमानुसार गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ता व स्वास्थ्यकर्मी लोगों को क्षय रोग के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताएंगे।
डीटीओ डॉ. केके वर्मा ने कहा कि क्षय रोगियों में हमेशा अपने मुंह व नाक पर कपड़ा या मास्क लगाना चाहिए। इधर-उधर कतई न थूकें, खांसी आने पर मुंह को अवश्य ढंकें, जिससे रोग को फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर डॉ. संत कुमार, डॉ. अभिलाषा वर्मा, सतीश तिवारी, डीपीएम रवि कुमार मिश्रा, संदीप सिंह, अनुपम श्रीवास्तव व सुधाकर पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।